फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इंधौआ में डेंगू का प्रकोप, महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 30 Oct 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 11::: इंधौआ गांव में मरीजों को दवा का वितरण करती स्वास्थ्य टीम। संवाद
विज्ञापन
इकदिल। क्षेत्र के इंधौआ गांव में डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गांव में काफी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 80 मरीजों को बुखार की दवा दी गई। इस दौरान 70 की जांच में चार में डेंगू के लक्षण मिलने से लोगों में भय व्याप्त है। गांव में एक दिन पहले महिला की डेंगू से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 80 मरीजों को बुखार संबंधी दवाएं दी गईं, जबकि 70 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। जांच में चार मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए। इनमें वंशका, पूनम, पूजा और गुड्डी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन मरीजों को दवा देकर उपचार शुरू किया। बृहस्पतिवार को गांव निवासी कीर्तिमा (37) पत्नी अवधेश की डेंगू बुखार से मौत हो गई। इसके बाद गांव में शिविर लगातार मरीजों को दवा दी गई।
सीएचसी प्रभारी उदी डॉ. मुकेश राजपूत ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को दवाएं दी गई हैं और डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का उपचार किया जा रहा है। गांव में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए नगर पंचायत की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है। शिविर में डॉ. अभिषेक अवस्थी और डॉ. जितेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

फोटो 11::: इंधौआ गांव में मरीजों को दवा का वितरण करती स्वास्थ्य टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें