फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 300 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में डेंगू भयावह स्थिति में पहुंच चुका है। 13 से अधिक मौत और मरीजों की 300 पार पहुंचने के बावजूद सीएमओ डेंगू से मौत होना स्वीकार कर रहे हैं। नगरों से गांवो तक एंटी लार्वा छिड़काव के नाम पर केवल औपचारिकता बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप सितंबर में ही शुरू हो गया था। नवंबर तक स्थिति भयावह हो गई। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में प्राथमिक अब तक 60 से अधिक मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिल चुके हैं। रोज 4 से 6 मरीजों में प्राथमिक लक्षण मिल रहे हैं। इसके बावजूद सीएमएस और सीएमओ एलाइजा जांच की बात कहकर डेंगू मानने से इनकार कर देते हैं। उनका तर्क है कि पीजीआई सैफई में ही एलाइजा जांच होती है किंतु सैफई से पॉजिटिव मरीजों की संख्या जानने की जरूरत नहीं समझी।
सफाई पीजीआई मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधिक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि सितंबर से 15 नवंबर तक 634 बुखार मरीजो में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 294 मरीज इटावा जिले के हैं। इटावा के पांच डेंगू मरीजों की पीजीआई मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। पीजीआई में डेंगू से अलग अलग जिलों के 18 मरीज मृत हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ. आदेश ने बताया कि सितंबर में 81 बुखार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 28 मरीज इटावा जिले के अलग अलग गांव व नगरों के निवासी हैं। इसी तरह 312 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले, जिसमें इटावा के मरीजों की संख्या 149 रही।
नवंबर में इटावा में डेंगू मरीजों की संख्या चिंताजनक स्थिति में पहुंच गई है। एक से पंद्रह नवंबर तक सैफई पीजीआई मेडिकल कालेज में 294 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। इनमें इटावा जिले के डेंगू मरीजों की संख्या 117 है। डॉक्टर आदेश ने कहा कि नवंबर में डेंगू मरीज घटने चाहिए लेकिन संख्या बढ़ रही है।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कहा कि सीएमओ को नगरों और गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। गांवों में जल्द ही टीमें बनाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। छिड़काव हुआ या नहीं इसकी अधिकारियों से क्रॉस चेकिंग भी कराई जाएगी। जिला अधिकारी ने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और गंदा पानी जमा न होने देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें