फोटो संख्या 23 मंगलवार को सदर तहसील परिसर में एकत्रित होकर नया रजिस्टर जारी करने की मांग करते स्टा?
- फोटो : ETAWHA
पुरानी व्यवस्था के तहत बैनामा शुरू होने पर भी स्टांप विक्रेताओं को नए वित्तीय वर्ष का रजिस्टर नहीं मिला है।
मंगलवार को स्टांप विक्रेताओं ने सदर तहसील परिसर में लाइसेंस की अवधि बढ़ाने और नया रजिस्टर जारी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि करीब 50 दिनों से काम धंधा बंद होने से परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा।
मांग करने वालों में ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इफ्तिखार मिर्जा, सत्यप्रकाश पाल, प्रताप बाबू दीक्षित, मुकेश वर्मा आदि शामिल हैं। उप निबंधक अरुण कुमार गुप्ता ने बताया स्टांप आयुक्त लखनऊ के जारी आदेश से स्टांप लिपिक को अवगत करा दिया है।