फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल और जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्र को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों (डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस) को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, जिससे लोगों को महंगाई में राहत मिल सके। पेट्रोलियम उत्पादों को 28 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में लाने से इनकी कीमतों में 20 प्रतिशत का अंतर आ जाएगा यह भी कहा कि जीएसटी में ई-वे बिल की सीमा एक दिन में 200 किलोमीटर कर दी गई है, जो व्यवहारिक नहीं है।
इसको पूर्व की भांति 100 किलोमीटर किया जाए। जीएसटी पर किसी भी तकनीकी त्रुटि के कारण कोई जुर्माना न किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि शंकर पटेल, नितिन, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें