फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक चालक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग

Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ट्रक चालक की हत्या के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव को सौंपा। चालक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इसके अलावा जीएसटी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित का कहना है कि कानपुर में ट्रक चालक बलवीर सिंह उर्फ बिल्लू को गैर कानूनी तरीके से बंधक बनाकर की गई हत्या के जिम्मेदार जीएसटी के कुछ अधिकारी व कर्मचारी हैं। इनके विरुद्ध थाना कल्याणपुर (कानपुर नगर) में मुकदमा दर्ज हो चुका है। किसी दोषी को अभी तक भी निलंबित नहीं किया गया और न उनकी गिरफ्तारी हुई। कहा कि कार्रवाई न होने से मुकदमें से संबंधित गवाहों व सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। लिहाजा, जिम्मेदार अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
उन्होंने मृतक ट्रक चालक बलवीर सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाने केे अलावा मुकदमे की जांच उच्च स्तरीय एजेंसी से कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री, रिषी पोरवाल जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहराध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, योगेश पांडे, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा व किरन सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें