इकदिल। इकदिल वॉलीबाल क्लब इकदिल के तत्वावधान में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन प्राइमरी पाठशाला इकदिल में शुरू हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच मेरठ और दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें दिल्ली की टीम ने मैच जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता आर्यन यादव और सपा नगर अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले ने किया। दोनों ही टीमों खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त
किया। बाह, गाजियाबाद, इकदिल, भरथना, आगरा, भिंड, औरैया, मुरैना आदि टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। मैच देख रहे दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबर सिंह राजपूत, सुनील टंडन एडवोकेट, अवनीश राजपूत, राजू सोनी, मोहम्मद मुबीन अंसारी, रजत वर्मा, प्रशांत गुप्ता, राजू शुक्ला, शिवधेश टंडन, राजू राजपूत, अतेंद्र राठौर, ब्रजेश राजपूत, राकेश कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
फाइनल मैच सोमवार को खेला जाएगा। विजेता टीम को 11 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 7100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव करेंगे।