फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली आज

Tue, 10 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्तिक अमावस्या की रात को भगवान श्री गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना होगी। पर्व को लेकर घरों में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। महिलाएं पकवान बनाने में व्यस्त रही तो बच्चे और नौजवान घर को झालरों आदि आइटमों से सजाने में मगन रहे।
विज्ञापन


आतिशबाजी की भी खरीद होती रही। भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाए जाने वाले पर्व दीपावली की तैयारियां घरों में जोर शोर से चल रहीं हैं। पर्व के दिन बुधवार रात को भगवान श्री गणेश व लक्ष्मी मैया की पूजा अर्चना सुख समृद्घि की कामना के साथ की जाएगी। इसके साथ ही दीपक हर घर की मुढ़ेर पर रोशनी बिखरेंगे।


शुभ मुहूर्त
श्री दिवाकर ज्योतिष केन्द्र लालपुरा, इटावा के संरक्षक पं. शिव किशोर द्विवेदी ने बताया कि लक्ष्मी पूजन का समय दिन में 12.49 से 2.20 बजे कुंभ लग्न में व प्रदोष काल 5.26 से 7.23 बजे वृष लग्न तथा महानिशा 11.55 से 2.8 बजे सिंह लग्न में अपनी सुविधा के अनुसार पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी पूजन में गुड़-धनियां का विशेष महत्व है। भोर में सूप बजाकर दरिद्र का निस्सारण एवं लक्ष्मी का पदार्पण सुख-संतोषकारी रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें