फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचलकर हत्या करने के आरोपी संजेश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हिस्ट्रीशीटर संजेश कुशवाहा की शनिवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसे हाई डायबिटीज समेत कई बीमारियां थीं। वह 18 मई को सुंदरपुर गांव में जमीन विवाद में हुई सुनील दोहरे की हत्या में भी आरोपी था। इसी आरोपी में परिवार के पांच सदस्य जेल में हैं।
विज्ञापन

शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी सुनील दोहरे की 16 बीघा जमीन के विवाद में 18 मई को कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। सुनील की बेटी ने हिस्ट्रीशीटर संजेश कुशवाहा, उनकी पत्नी उर्मिला देवी, बेटी शालिनी और तीनों बेटों शिवम, विशाल व विकास के खिलाफ फ्रेंड्स कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पहले ही दिन संजेश, उर्मिला, शिवम और शालिनी को गिरफ्तार कर लिया था। चार दिन बाद विशाल और विकास को भी दबोच लिए गए थे।
गिरफ्तारी के बाद संजेश बीमार हो गया। पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर 20 मई को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह आरोपी संजेश की मौत हो गई। उसे हाई डायबटीज सहित कई बीमारियां थीं। सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि संजेश के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, दबंगई, धमकी देने धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें