फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के ऊपर चढे़ छात्र की ओएचई करंट से मौत

Mon, 20 Mar 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन से ननिहाल लौट रहा छात्र शार्टकट के चक्कर में पेट्रोल वैगन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इस दौरान ओएचई लाइन छूने से वह करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह तेज आवाज के साथ आग का गोला बन नीचे ट्रैक पर गिर पड़ा। जब तक लोग उसकी मदद को दौड़ते वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन


सुमित (21) पुत्र अवधेश निवासी गाजियाबाद शहर के सरस्वती विहार थाना फ्रेंडस कालोनी स्थित ननिहाल में रहता था। वह ठाकुर राजेश सिंह महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहा था। सोमवार को वह अपने फुफेरे भाई देवेंद्र के साथ रिश्तेदार को पैसेंजर ट्रेन में बैठाने स्टेशन गया। ट्रेन के जाने के बाद वह विजय नगर चौराहे की ओर से शार्टकट लेकर घर जा रहा था। बीच में पड़ने वाले ट्रैक छह और सात पर मालगाड़ी खड़ी थी। फुफेरे भाई देवेंद्र ने मालगाड़ियों के नीचे से निकलकर ट्रैक पार किया और घर चला गया।

पीछे से आ रहे सुमित ने पहली मालगाड़ी को नीचे से पार कर गया। वह ट्रैक सात पर खड़ी पेट्रोल मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। वैगन के ऊपर पहुंचते ही वह ओएचई के करंट की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ वह ट्रैक पर नीचे आ गिरा। प्लेटफार्म पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे लेकिन सुमित की जलकर मौत हो गई। जीआरपी मौके पर पहुंची। एसआई दीपक कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जले मोबाइल से सिम निकालकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें