क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में राशन डीलर ने रविवार को राशन नहीं बांटा। वह कमरे में ताला बंद कर भाग गया। सुबह से महिलाएं और किसान राशन बंटने के इंतजार में बैठे रहे।
ग्रामीणाें ने बताया कि डीलर कभी समय पर राशन नहीं बांटता है। 8 तारीख को केवल अंत्योदय कार्ड वालों को ही राशन बांटा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया। कहा कि सुबह गल्ला मिलेगा। जब सुबह राशन डीलर के यहां पहुंचे तो मना कर दिया और कमरे में ताला बंद कर भाग गया। सीमा
देवी, ज्योति देवी, रेश्मा देवी, कांति देवी, किताब श्री , सुनीता देवी, दौलतराम, कुंदन सिंह, सोमवती, मनोज कुमार, रानी देवी, ममता देवी, गंगाराम, राज कुमार, लक्ष्मी देवी, दिवारीलाल, मेनका देवी निवासी रसूलाबाद, अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, साधो सिंह नगला शिकारिया राशन की दुकान पर आस लगाए बैठे रहे। किसानों ने बताया हमारे यहां हर माह राशन समय पर नहीं बंटता है । ग्रामीणों ने बताया कि वे अब इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे।