इटावा। ग्राम विशनूपुर में एक युवक का शव रविवार को लटका मिला। सूचना पहुंची पुलिस ने जांच की है। इसमें प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजनों के मना करने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। विशनूपुर निवासी मानवेंद्र खेती किसानी करते हैं। उनका बेटा धर्मेंद्र (28) भी उनके साथ ही खेती में सहयोग करता था। पिता मानवेंद्र ने बताया कि वह शनिवार रात को रोज की तरह सो गया था। रविवार सुबह में लगे कुंडे में साफी से बने फंदे पर वह लटका हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि थानाध्यक्ष सैफई ने बताया है कि डायल 112 के माध्यम से सूचना पर पुलिस पहुंची थी, जहां पिता के मना करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।