फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यमुना पुल के नीचे युवती का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। डिभौली यमुना पुल के नीचे शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे लगभग युवती का शव मिला। उसके नाक से खून निकल रहा था। नजदीक पड़े शॉल में भी खून के धब्बे लगे थे। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इलाकाई लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

युवती के शरीर पर लाल रंग की सलवार और लाल छींट की कुर्ती थी। दोनों पैरों में आर्टिफिशियल पायल और गले में काले मोतियों की माला पहने थीं। शाल में खून के धब्बे लगे थे। शव के पास एक स्टिंग पेप्सी की बोतल भी मिली है। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सकी। आसपास के गांवों में भी जानकारी कराई गई परंतु कोई सुराग नहीं मिल पाया। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि सभी बिंदुओं जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का सही कारण पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें