फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला पशु व्यापारी का शव, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के नगला असरोही गांव के बाहर पशु व्यापारी अनेक सिंह (42) का शव एक पेड से लटकता हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस जांच शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

असहोरी गांव निवासी अनेक सिंह गुरुवार देर शाम घरवालों को बिना बताए बाहर निकल गया था। परिजनों ने उसकी आस-पास तलाश की किन्तु पता नही लगा। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की तरफ जा रहे थे।
उसी दौरान गांव के बाहर नीम के पेड़ पर अनेक सिंह को शव लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अनेक सिंह को नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस अफसरों के घटनास्थल पर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। अनेक सिंह के पास 6 बीघा जमीन है। परिवार में चार बेटियां अर्चना देवी, दीपकी, नैना, जानकी और बेटे हरविंद व पत्नी उर्मिला हैं।
परिजनों का कहना है कि अनेक सिंह को कोई दिक्कत नहीं थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें