फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छात्रा को बचाने में डीसीएम पलटी, लोग उठा ले गए चप्पलों से भरे गत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। साइकिल सवार छात्रा को बचाने में डीसीएम हाईवे किनारे पलट गई। डीसीएम में चप्पल से भरे गत्ते सड़क किनारे बिखर गए। हादसा स्थल से चालक के चले जाने पर लोग गत्ते उठाकर ले गए।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र में मैनपुरी हाईवे पर सेंगर नदी पुल के पास गुरुवार सुबह करीब नौ बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही डीसीएम के सामने साइकिल सवार छात्र आ गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने डीसीएम के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। डीसीएम के मालिक की जानकारी पर पहुंचे चौबिया क्षेत्र के खरउआ निवासी मनोज कुमार ने बताया चालक घबराकर के मौके से चला गया।
चालक ने फोन पर डीसीएम मालिक को हादसे की सूचना दी थी। मनोज कुमार ने बताया चप्पल के कई गत्ते लोग लेकर चले गए हैं। वहां पर लोगों की पुरानी चप्पल और जूते भी पड़े मिले हैं। थाना प्रभारी समित चौधरी ने बताया डीसीएम पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। गत्ते चोरी होने की कोई भी सूचना अभी नहीं मिली है, लेकिन इस प्रकार का कुछ हुआ है तो वह जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें