इकदिल थाना क्षेत्र में पक्का बाग तिराहे के पास चॉकलेट और टॉफी से भरी एक डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे इकदिल क्षेत्र में पक्का बाग तिराहा के पास श्याम डेयरी के सामने हाईवे की तरफ जा रही एक चॉकलेट व टॉफी से भरी डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में डीसीएम की चपेट में आए सड़क से गुजर रहे बाइक सवार कैलाश बाबू वाल्मीकि (54) निवासी लवेदी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में तकिया चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार व इकदिल पुलिस ने डीसीएम के नीचे दबे घायल कैलाश को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी रीना ने बताया कि उसके पति कैलाश लवेदी में स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणीकर्मी के रूप में तैनात थे
और इटावा अस्पताल दवा की सप्लाई लेने के लिए आए थे। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र व तीन पुत्रियों को रोते-बिलखते छोड़ गया।