फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास एनएच-दो पर मंगलवार तड़के डीसीएम व ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम से शव को बाहर निकलवाने के बाद उसे हाईवे से हटवाया।
सुबह करीब साढ़े चार बजे एक डीसीएम कानपुर से आगरा जा रही थी। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास एनएच-दो पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने मोड़ पर अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे डीसीएम उसमें जा घुसी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और हाईवे से डीसीएम को हटवाया। जबकि हादसा के बाद ट्रक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके कागजात व मोबाइल से जनपद कानपुर देहात थाना गजनेर के गांव जलालपुर निवासी हेमंत सिंह ह (26) पुत्र राजेश सिंह के रूप में की। जानकारी पर मृतक का बड़ा भाई कमलेश परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। कमलेश ने बताया कि छोटा भाई प्लास्टिक पाइप लेकर आगरा जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। वह तीन भाइयों बहन में सबसे छोटा था।