फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम खडे़ ट्रक में घुसी, हेल्पर की मौत

Sun, 16 Apr 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन थानाक्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइंस के पास एक डीसीएम सड़क किनारे खडे़ ट्रक में घुस गई। हादसे में डीसीएम में सवार हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना पुलिस लाइंस तिराहे के पास हुई। डीसीएम चालक आकाश चौधरी पुत्र प्रेम किशोर निवासी अड्डा गूलर थाना फ्रेंड्स कालोनी डीसीएम में ब्रेड लादकर मालनपुर से मैनपुरी के लिए निकला था। उसके साथ हेल्पर उसकी मौसी का लड़का अश्विनी (13) पुत्र राजेश मिश्रा निवासी अशोक नगर भी था। रविवार सुबह करीब चार बजे जब डीसीएम पुलिस लाइन के पास पहुंची, सड़क  किनारे खडे़ ट्रक में घुस गई। जिसमें अश्विनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकाला। घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अश्विनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनुमंतपुरा के पास हुई। जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से अनुज पुत्र अशोक भूरे पुत्र लाल सिंह व आशु पुत्र राम वीर निवासी भदौरिया का पुरा थाना सहसों घायल हो गए। दूसरी घटना सिविल लाइन सराय दयानत के पास हुई। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अनुज पुत्र शंकर लाल निवासी कांशीराम कालोनी घायल हो गया। तीसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगाबाद चौराहें के पास हुई। स्कूटी से जा रहे विकास भदौरिया पुत्र विजय कुमार को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा उदी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पुनीत कुमार पुत्र राम नरेश निवासी उदी घायलहो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें