लकड़ी से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह आजमगढ़ से यमुनानगर हरियाणा में लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक चालक राजू निवासी शाहपुर कोतवाली जयपुर को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें लदी लकडियां एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरी। मौके पर पहुंची यूपीडा सुरक्षा टीम व चौकी पुलिस और पलटे ट्रक को एक साइड करवाकर चालक को प्राथमिक उपचार करवाया। यूपीडा सुरक्षा इंचार्ज नंबर सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया एक्सप्रेसवे पर आवागमन अवरुद्ध नहीं हुआ। (संवाद)