फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों न होमगार्डों को पीटा

Sat, 23 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल होमगार्ड धर्मेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक प्रेमी युगल को अश्लील हरकतें करने से रोकना होमगार्डों को महंगा पड़ा। युवती के साथ घूम रहे युवक ने दबंगई दिखाते हुए पहले तो होमगार्डों को हड़काया। तत्पश्चात फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। युवक औरउसके  साथियों ने होमगार्डों की लाठी डंडों से धुनाई कर दी, जिससे दोनों होमगार्ड घायल हो गए।
विज्ञापन



अस्पताल में मौजूद लोगों ने जब विरोध किया तो युवको ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। फायरिंग से अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों का दबाव बढ़ता देख हमलावर अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों द्वारा छोड़ी गई कार को अपने कब्जे में लिया। मारपीट का शिकार हुए होमगार्डों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जिला अस्पताल में होम गार्ड मनोज कुमार व धर्मेंद्र कुमार की डयूटी लगाई गई थी। दोनों जिला अस्पताल में राउंड कर रहे थे। उन्होंने एक प्रेमी युगल को अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर अश्लील हरकतें करते देखा। दोनों उसके पास गए और पूछा यहां कर रहे हो। प्रेमी युगल ने होमगार्डों को हडकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



इस पर गार्ड ने उन्हें पुलिस बुलाने की धमकी दी। इस पर दोनों सकपका गए। तभी एक युवक ने अपने साथियों को फोन कर दिया। होमगार्ड दोनों को लेकर नीचे आए, तभी युवक के साथी कार व बाइकों पर सवार होकर आ गए। युवकों ने होमगार्डों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई से होमगार्डों को काफी चोटें आई और वह लहूलुहान हो गए।


इसी बीच अस्पताल आए लोगों ने होमगार्डों को पिटते देखा तो उन्हें बचाने के लिए आगे बढे़ लोगों को आता देख हमलावर युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर और लोग आ गए तो लोगों को आता देख हमलावर कार छोड़कर भाग निकलें। लोगों ने इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने हमलावरों द्वारा छोड़ी गई कार को अपने कब्जे में लिया और घायल होमगार्डों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


 एसओ सिविल लाइन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया के कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार के मालिक की तलाश की जा रही है। बताया कि एक युवक जिला अस्पताल में युवती से अश्लील हरकतें कर रहा था। गार्डों ने उन्हें रोका तो उन्होंने अपने साथियों को बुलाकर होमगार्डों के साथ मारपीट की। गार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें