फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के नाम पर दो दिनों से किसानों के साथ हो रहा मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गेहूं खरीद में किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। शासनस्तर से तारीख तो बढ़ा दी गई लेकिन खरीद केंद्रों पर तौल शुरू नहीं हुई है। किसी केंद्र पर कहीं ई-पॉप मशीन अपडेट नहीं है तो किसी पर बारदाना की कमी है। खरीद केंद्रों पर गेहूं लेकर पहुंचने वाले किसानों को लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

चर्चा तो यह भी है कि शासन से खरीद की तारीख बढ़ाकर 22 जून करने का आदेश स्थानीय खरीद केंद्र प्रभारियों तक नहीं पहुंचा है। तारीख बढ़ने का लिखित आदेश न मिलने के कारण भी केंद्र प्रभारी तौल नहीं कर रहे हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए किसान सभा आगे आई है। किसान नेता के नेता मुकुट सिंह ने उनका संगठन खरीद केंद्रों पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी करेगा। अगर किसानों के गेहूं की तौल नहीं की जा रही है तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
बकेवर। बकेवर के गेहूं खरीद केंद्र पर दूसरे दिन भी ई पॉप मशीन अपडेट नहीं हो सकी। इससे केंद्र पर आए किसानों को निराश लौटना पड़ा। 15 जून को शाम को सात बजे ई पॉप मशीन ने किसानों के अंगूठे लगना बंद हो गए थे। 16 और 17 जून को भी किसानों के अंगूठे नहीं लग पाए। प्रभारी राजीव गोयल ने बताया अभी तक की ई पॉप मशीन अपडेट नहीं हुई है। मशीन अपडेट होते ही किसानों की गेहूं की तौल की जाएगी।
विज्ञापन

जसवंतनगर। मंडी समिति स्थित खाद्य विभाग शाखा विपणन के खरीद केंद्र पर बारदाना खत्म हो गया है। इससे तौल बंद है। केंद्र पर अभी तक करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। यही हाल यहा स्थित भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्र का है। सहकारी क्रय-विक्रय समिति के केंद्र पर भी तौल बंद है। ग्राम कलतवारी में स्थित साधन सहकारी समिति और जसोहन साधन सहकारी समिति पर बना गए खरीद केंद्र पर भी बारदाना नहीं है।
भरथना। भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग से संचालित गेहूं खरीद केंद्र का गुरुवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने तहसीलदार हरिश्चन्द्र के साथ निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी उमाशंकर शाहू को निर्देश दिए कि टोकन व सत्यापन के आधार पर किसानों के गेहूं की खरीद करें। यह भी कहा कि तौल के लिए कोई अनावश्यक दबाव डाले तो प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें