फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तारीख बदली, अब 20 मार्च से होंगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। परिषदीय विद्यालय में आज से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की तिथि बदल गई है। ये परीक्षाएं 16 के बजाए अब 20 मार्च से शुरू होंगी। इस परीक्षा में जिले के 1484 परिषदीय विद्यालयों के 1.20 लाख से अधिक बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने पत्र जारी कर परिषदीय स्कूलों में होने वाली परीक्षा की तिथि 20 मार्च से 27 मार्च तक कराने की जानकारी दी है। परीक्षा 20 मार्च से आरंभ होकर 23 मार्च तक अनवरत चलेंगी। इसके बाद 24, 25 और 26 तारीख को होली का अवकाश रहेगा। 27 तारीख को परीक्षा समाप्त होगी।
परीक्षा के लिए पेपर जिला स्तर पर डायट के माध्यम से तैयार किए जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। कक्षा एक के बच्चे सिर्फ मौखिक परीक्षा देंगे। जबकि कक्षा दो से पांच तक के बच्चों को लिखित और मौखिक परीक्षा दोनों देनी होगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को केवल लिखित परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन



दो पालियों में होगी परीक्षा

वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी करते हुए विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। इसमें सुबह 9:15 से 11:45 बजे तक और दोपहर 12:15 से 2:45 बजे तक परीक्षा होगी।


बेसिक शिक्षा परिषद से परीक्षा की तारीख बढ़ाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। 16 के बजाए अब परीक्षा 20 से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर जिले में सारी तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं। शासनादेश के अनुसार परीक्षा संबंधी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें