फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकरा कर डंपर में फंस गए बाइक सवार तीन युवक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार युवक को रविवार सुबह बसरेह थाना क्षेत्र के लोहिया नहर पुल की पटरी पर मुड़ते समय डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे उसके दोनों साथी सड़क पर जा गिरे, युवक डंपर के नीचे बाइक सहित लगभग 100 मीटर तक घिसटता चला गया। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

कानपुर देहात के मंगलपुर के खमेला गांव निवासी भानु तिवारी (22) पुत्र उमाशंकर बाइक से बहन की शादी के कार्ड दोस्त के मामा को कुम्हावर गांव में देकर लौट रहा था। उसके साथ उसका दोस्त झींझक नहर पुल निवासी सैफ खान पुत्र मुन्नू खान और सैफई के कुम्हावर निवासी बिट्टू उर्फ साकिब पुत्र नफीस खां थे। बसरेहर थाना क्षेत्र के लोहिया नहर पुल पर बाइक सवार तीन युवक नहर की पटरी पर जाने के लिए जैसे ही मुड़े वैसे ही सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। भानु का का हेलमेट 10 फीट उछल कर नहर में जा गिरा और सैफ और बिट्टू बीच सड़क पर जा गिरे। भानु डंपर के नीचे बाइक सहित करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। नहर पर लोगों ने शोर मचा कर डंपर को रुकवाया और उसमें फंसे भानु को निकाला। इधर, चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। वहां से गुजर रहे थाना अध्यक्ष चौबिया राजीव यादव ने घायलों को को सैफई ट्रॅामा सेंटर भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने भानु को मृत घोषित कर दिया, जबकि सैफ और बिट्टू की हालत भी गंभीर है। इधर, मौके पर पहुंचे बसरेहर थाना प्रभारी नागेंद्र पाठक ने बाइक और डंपर को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें