फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: उपभोक्ताओं की बिना जानकारी ही बुक हो रहे सिलिंडर

विज्ञापन
फोटो 33: गैस एजेंसी के सामने लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। घरेलू गैस सिलिंडर की रिफिल बुकिंग पर 25 दिन की समय सीमा लागू होने के बाद नगर की गैस एजेंसियों पर धोखाधड़ी का खेल शुरू हो गया है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर बिना जानकारी के पहले ही सिलिंडर बुक कर लिए जाते हैं जिससे उन्हें दोबारा बुकिंग कराने में परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन




सरकार ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए रिफिल बुकिंग पर 25 दिन की समय सीमा तय की है। नियम लागू होने के बाद जब उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर बुक करने का प्रयास किया तो कई लोगों के मोबाइल पर ऑलरेडी बुक्ड का संदेश दिखाई दिया। इससे उपभोक्ता हैरान रह गए क्योंकि उनका कहना है कि उन्होंने काफी समय से गैस सिलिंडर बुक ही नहीं किया है।
कटरा विलोचियान निवासी शकीला ने बताया कि उन्होंने जनवरी में गैस सिलिंडर लिया था लेकिन जब दोबारा बुकिंग करने की कोशिश की तो सिस्टम में पहले से बुक दिखा रहा है। एजेंसी पर जाकर शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, गुलाबबाड़ी के कमलेश कुमार ने भी इसी तरह की समस्या सामने आने की बात कही है। अब ये सिलिंडर कैसे बुक हो रहे हो और इनकी सप्लाई कहां जा रही है नहीं पता। जसवंतनगर इंडियन गैस के मालिक अविनाश कुमार ने बताया कि गैस की कमी नहीं है। प्रतिदिन 400 से ज्यादा सिलिंडर आ रहे हैं जिन उपभोक्ताओं का सिलिंडर बुक है और डीएसी नंबर मिला है उनको पर्ची दी जा रही है और उन्हें सिलिंडर मिल रहे हैं।
विज्ञापन





भरथना। कस्बा में गैस एजेंसी में करीब 17 हजार उपभोक्ता है। गैस सिलिंडर की हर दिन आपूर्ति आ रही है। सर्वर धीमा होने से बुकिंग में समस्या आ रही है। बुकिंग सही होने पर सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही है। मोहल्ला महावीर नगर निवासी उपभोक्ता विनीश कुमार ने बताया कि 16 मार्च को मोबाइल से सिलिंडर के लिए बुकिंग की थी, अभी तक प्रक्रिया अंडर प्रोसेस में है।
सिलिंडर खत्म होने से खाना बनाने में परेशानी हो रही है। मोहल्ला गिरधारी पुरा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले मोबाइल से गैस बुकिंग की थी, अब तक गैस सिलिंडर की ओटीपी नहीं आई है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें