फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा के बुजुर्ग के खाते से ओटीपी पूछकर साइबर ठग ने निकाले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग को अपने जाल में फंसा कर उसके खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने जसवंतनगर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

जसवंतनगर के मोहल्ला महलई टोला निवासी सतीश कुमार माथुर (70) का खाता एसबीआई में है। उनके नाती ध्रुव कुमार के पास शनिवार शाम पांच बजे फोन आया। फोन करने वाले ने डेबिट कार्ड कराने की बात कही। फोन करने वाले ने ध्रुव के मोबाइल पर कोड भेजकर अपने मोबाइल में भेजने के लिए कहा। ध्रुव ने मां को जानकारी देकर कोड और डेबिट कार्ड का नंबर भेज दिया। कुछ देर बाद बुजुर्ग के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। परिजनों ने थाने जाकर सूचना दी। सतीश ने बताया कि उन्हें आंखों से दिखाई देता। बेटा रामलीला मैदान के सामने चाट और मिठाई की दुकान चलाता है। बैंक खाता बेटा और नाती ही ऑपरेट करते हैं। ठगी की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें