फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 10 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में करंट लगने से युवक को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजन बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इकदिल के मोहल्ला खेरापती निवासी हरगोविंद (35 वर्ष) सुबह लगभग नौ बजे घर से खेत जा रहा था। रास्ते में रखे ट्रांसफार्मर के पास खंभे के सपोर्ट के लिए लगे तार से उसका हाथ छू गया। उसमें करंट आ रहा था।
विज्ञापन


तार छूते ही उसकी मौके पर तड़पकर मौत हो गई। यह खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

बताया कि करंट कई जानवर मर चुके हैं। शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसे ठीक तक नहीं कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें