शिवपाल सिंह महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
शिवपाल सिंह महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, भोजपुरी एवं हिंदी के विभिन्न गीतों और सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
बीएससी की छात्रा शालिनी सिंह ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विकास श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बीए के छात्रों ने देशभक्ति गीत और ग्रुप डांस प्रस्तुत किए। इसी दौरान छात्र-छात्राओं ने वंदेमातरम, आई लव इंडिया जैसे गीत व नाटक के माध्यम से चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। बीएड, बीकॉम, बीएससी एजी, बीए, एमए के छात्रों ने देश में बेटी का सम्मान, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, माता-पिता का सम्मान जैसे नाटक भी प्रस्तुत किए। एकल डांस ने भी मन मोहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महावीर सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, अभिषेक टोनू यादव समेत विद्यालय प्रबंध निदेशक विश्वनाथ प्रताप सिंह, सोनू यादव मौजूद रहे। संचालक व एंकर दीपक बघेल, शिक्षक योगेंद्र, कल्याण सिंह, मनोज, आमिर, गुरुवचन, आदित्य, विमल, संजय, विशेष, अजय, विजय, पूजा, निशा ने सहयोग किया।