फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रोग्राम ने मन मोहा

Sat, 02 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानस्थली आवासीय विद्यालय में नववर्ष के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान स्थली ग्रुप के चेयरमैन व पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, उप प्रबंधक विनीता यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन




 कार्यक्रम के शुभारंभ पर विशाखा ने ‘होठों पर ऐसी बात मैं दबाकर चली आई’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसी क्रम में देवांश व सोनी ने ‘मैं हूं हीरो’ तथा अमीशा ने ‘रंगीला मारो ढोलना’ तथा धर्मेंद्र यादव ने ‘कुड़िया क्या नाचेगी’, रिया ने ‘शरारा-शरारा’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।



 इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एनके राय ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक विकास होता है। उनमें छिपी प्रतिभा का पता चलता है। उन्होंने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उप प्रधानाचार्य मनोज सेंगर ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें