फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो संख्या 18: पचराहा स्थित मस्जिद के पास दोपहर में सन्नाटे के बीच बैठे सुरक्षा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन लगने के बाद दूसरे जुमे पर भी मुस्लिमों ने घरों में नमाज अदा की। मस्जिदों के लाउडस्पीकर भी बंद रहे। मस्जिदों में इमाम, मुतवल्ली और मुअज्जिन ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर नमाज अदा की। पिछले जुमे को एक मस्जिद में भीड़ जमा होने के कारण इस बार प्रशासन ज्यादा मुस्तैद दिखा। मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही और अधिकारी गश्त करते रहे।
विज्ञापन

पचराहा मस्जिद के मुतवल्ली गुलशेर ने सुबह में गेट पर ताला डाल दिया था। उन्होंने बताया कि मस्जिद में किसी को घुसने की इजाजत नहीं है। बाहर तीन दरोगा और छह सिपाही तैनात रहे। जामा मस्जिद के मुतवल्ली ने भी गेट पर ताला डाल दिया था। इस मस्जिद के बाहर पौने एक बजे पुलिसकर्मी भी बैठ गए। इसी तरह सभी मस्जिदों के गेट पर ताले लगा दिए गए। एडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, एसपी सिटी रामयश सिंह, एसडीएम सिद्धार्थ, सीओ वैभव पांडेय ने मस्जिदों के बाहर जायजा लिया। मुस्लिम बस्तियों ने भी अधिकारी ये देखने पहुंचे कि कहीं भीड़ तो नहीं जुट रही है।
एक मार्च से अभी तक गांवों में मस्जिदों में एवं मंदिरों में पहुंचे बाहरी लोगों की जानकारी 24 घंटे के अंदर पुलिस को देनी होगी। गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को थानाध्यक्ष ऊसराहार जे पी सिंह ने थाना क्षेत्र के 30 से अधिक ग्राम प्रधानों एवं नौ मस्जिद के मौलवी व हाफिज चार मंदिरों के पुजारियों एवं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्यों को नोटिस जारी किया है। निर्देश हैं कि यदि उनकी ग्राम पंचायत में मंदिर में मस्जिद में यदि कोई भी व्यक्ति बाहर से आकर रुका है तो उसकी सूचना 24 घंटे के अंदर थाना पुलिस को दें। सूचना नहीं दी जाती है तो संबंधित जिम्मेदार के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें