फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः बीहड़ की खूबसूरती को मिले सिनेमा का साथ

विज्ञापन
नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। मुगले आजम जैसी ऐतिहासिक फिल्म देने वाले फिल्म निर्देशक के आसिफ की स्मृति में शनिवार को दो दिवसीय के आसिफ चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 6 वें संस्करण का शुभारंभ किया गया। इसमें सभी ने एक स्वर से कहा कि फिल्मों में बीहड़ की खूबसूरती दिखाई जाए।
विज्ञापन

पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में फिल्म फेस्टिवल में सिनमेटोग्राफर शारिक हैदर नकबी ने कहा कि चंबल के बीहड़ी इलाके को आज तक नकारात्मक रूप में ही दर्शाया गया है, जबकि यहां की खूबसूरती सिनेमा के साथ जिले के युवाओं के लिए भी एक बेहतर अवसर है। युवाओं को सिनेमा से जुड़कर अपने जिले की खूबसूरती पर काम करना चाहिए। डॉक्योमेंट्री फोटोग्राफर सुनील दत्ता ने कहा कि एक वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर या लाइटमैन मंच की जान होते हैं। इन तीनों के दिमाग में किसी भी फिल्म या डॉक्योमेंट्री पर काम करने के लिए विजन तीखा होना चाहिए। सिनेमा हमारे और दर्शक के बीच संवाद का एक जरिया होता है। फिल्म निर्देशक उमेश गोन्हजे ने कहा कि आज के वक्त में युवाओं के लिए यूट्यूब जैसे कई सोशल मीडिया के मंच मौजूद हैं। युवा अपने यहां की चंबल क्षेत्र की धरोहरों पर काम करके उसे देश-दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका की अध्यक्ष नौशाबा फुरकान, फिल्म फेस्टिवल की आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शाह आलम राना, चंबल संभाग के पुरातत्व अधिकारी डॉ. अशोक शर्मा, प्रो.मोहन दास और प्रचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संचालन डॉ. रमाकांत राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें