फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखना डाकघर में बनने लगे आधार कार्ड, जुटने लगी भीड़

विज्ञापन
फोटो संख्या 06 लखना डाकघर में आधार कार्ड के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
अनलॉक लागू होने के बाद ही डाकघरों में आधार कार्ड संशोधन व नए कार्ड बनाने का शुरू हो गया है। इसके साथ ही लखना के डाकघर में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई है। शुक्रवार को कई लोग बिना मास्क के भी नजर आए।
विज्ञापन

आधारकार्ड अब आम-जनमानस की जरूरतमंद दस्तावेज हो गया है। इसके चलते केंद्र सरकार ने डाकघरों को इसके बनाने व सुधारने का काम सौंपा है।
कोरोना महामारी के चलते सरकार ने लॉकडाउन लगाने के बाद इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अनलॉक द्वितीय लगा तो कार्य को दोबारा शुरू कर दिया गया।
इस समय लखना डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए महिलाओं व बच्चों की लाइनें लग रही हैं। जिन्हें मोबाइल नम्बर या जन्मतिथि सही करानी है, वे भी लाइनों में लग रहे हैं।
राशन पाने के लिए कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए दुधमुंहा बच्चे भी अपनी मां के साथ यहां पहुंच रहे हैं। इस एक यूनिट के बढ़ने से राशन कार्ड में पांच किलो अनाज मिल जाता है।
विज्ञापन

उपडाकपाल परशुराम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के लॉकडाउन के कारण अभी काम बंद चल रहा था। अब सामाजिक दूरी व मास्क लगाने के निर्देश के साथ आधार कार्ड बनाने व संशोधित करने का काम प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें