फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटकर गिरी, फसल जली

Wed, 08 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी में हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिरने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। सोमवार को खेत में खड़ी फसल की घटना के बाद मंगलवार को फिर उसी तरह की पुनरावृत्ति हुई। तार टूटने से गिरी चिंगारी पूरे खेत में आग बनकर दौड़ पड़ी। देखते ही देखते चार बीघा में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बहादुरपुर निवासी परम सिंह तथा शिवराम के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। लाइन के तार काफी जर्जर हैं। इस संबंध में गांव के लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया और जर्जर तारों की मरम्मत कराने की मांग की।

बावजूद इसके अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार की सुबह जर्जर तार टूटकर खेत में गिर पड़े। तारों के आपस में टकराने से उठी चिंगारी ने खेत में खड़ी फसल को आग के शोलों में बदल दिया। ग्रामीणों दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक चार बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


गांव के छोटू चौहान, विनोद गुप्ता, भीकम सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, मुकेश सिंह ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने के लिए कई बार अफसरों को प्रार्थनापत्र दिए गए। अफसरों की लापरवाही से ही नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित को सहायता राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें