फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आलू-सरसों पर संकट, गर्म कपड़ों का बाजार गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भीषण ठंड ने आलू और सरसों के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पारे के 2.4 डिग्री पर पहुंचने से खेतों में पाले का खतरा मंडराने लगा है। विशेषकर आलू और सरसों की फसल को लेकर किसान बेहद चिंतित हैं। वहीं सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार गरम हो गया है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि अगर एक-दो दिन यही स्थिति रही तो आलू की बेल झुलस जाएगी और सरसों के फूलों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने किसानों को हल्की सिंचाई करने और खेतों के किनारों पर धुआं करने की सलाह दी है ताकि फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
कड़ाके की ठंड का सीधा असर बाजारों में दिखाई दे रहा है। शहर के पुलिस लाइन तिराहा, नेविल रोड, बजाजा लाइन जैसे बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी है। कंबल, जैकेट, कार्डिगन और थर्मल वियर की मांग में अचानक 20 से 30 फीसदी का उछाल आया है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों से रूम हीटर और गीजर की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें