फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिनदहाड़े 1.30 लाख लूटे

Mon, 05 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में स्टेट बैंक के समीप सोमवार को दिनदहाड़े एक कोल्ड स्टोर के मुनीम तथा उसके साथी से तमंचों से लैस दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने 1.30 लाख रुपये लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। जानकारी मिलने पर एसएसपी मंजिल सैनी घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


ग्राम कैस्त स्थित संतोष कोल्ड स्टोर का मुनीम अनिल कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला हुलासी थाना जसवंत नगर और पंकज पुत्र संजीव कुमार निवासी गुलाबबाड़ी थाना जसवंत नगर कार से 12.30 बजे स्टेट बैंक की जसवंत नगर शाखा पहुंचे। 1 लाख 30 हजार रुपये थैले में रख कर वह बैंक शाखा से नीचे उतरे।

जैसे ही वह बैंक के समीप ही खड़ी अपनी गाड़ी में बैठने लगे तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाश तमंचे लहराते हुए वहां आए। बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और तमंचों की बटों से उनके ऊपर हमला किया। जब तक वे हमले से संभलते बदमाशों ने  एक लाख तीस हजार रुपयों से भरे थैले को छीन लिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों को तमंचा लहराकर धमकाते हुए बदमाश बाइकों से भाग गए।  इस घटना की खबर जैसे ही थाना प्रभारी को लगी वे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में स्टेट बैंक अधिकारियों से भी बातचीत की। एसएसपी  मंजिल सैनी, सीओ  विनय चौहान तथा क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

एसएसपी ने घटनास्थल एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। कुछ स्थानों से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस ने एकत्र किए है। पुलिस इस घटना को खुलासे  में जुट गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें