बलरई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलरई रेलवे स्टेशन पर बलरई निवासी लक्ष्मी (18) पुत्री हेतराम, निवासी दुर्गापुरा ने कालका एक्सप्रेस के आगे कूदकर सोमवार को आत्महत्या कर ली। लड़की ब्रह्माणी देवी मंदिर से दर्शन करने के बाद लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे फाटक पर वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। सामने से ट्रेन को आते देख ही कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो