फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला, दोस्तों पर हत्या का शक

Mon, 09 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सुनील की फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरावा बोझा मार्ग के खंदक में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक रविवार शाम राशन लेने के लिए तीन दोस्तों के साथ साइकिल पर निकला था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दोस्त तो शाम को लौट आए थे पर युवक नहीं लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन


बोझा सरावा निवासी होरीलाल पाल ने बताया कि उसका भतीजा सुनील पाल (33) पुत्र पुत्तूलाल पाल रविवार शाम बेलाहार बाजार से राशन लाने की बात कहकर साइकिल पर निकला था। उसके साथ तीन दोस्त भी थे। थोड़ी देर बाद तीनों दोस्त तो वापस आ गए, लेकिन सुनील का पता नहीं चला। परिवार वालों रातभर खोजबीन करते रहे। सोमवार भोर शौच के लिए खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सुनील को एक मंदिर के पास सड़क किनारे पानी से खंदक में पड़ा देखा। पास ही साइकिल पड़ी थी और राशन का सामान बिखरा हुआ था। चाचा होरीलाल ने गांव के ही तीन दोस्तों पर भतीजे की हत्या का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि सुनील की मौत कैसे हुई। सुनील पाल खेती के साथ-साथ मजदूरी भी कार्य करता था। सुनील की मौत से बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।  घटना के संबंध में कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि सुनील को रविवार शाम अपने साथियों के साथ बेलाहार स्थित एक शराब के ठेके के पास देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें