फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 17 Jul 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मौजूद पुलिस बल एवं मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार रात करीब 30 साल के युवक की गोली मार कर हत्या करने के बाद शव फेंक दिया गया। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए मृतक का चेहरा जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

 ऊसराहार थाना क्षेत्र के भाऊपुरा के पास सोमवार सुबह आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रेलिंग के किनारे युवक का शव मिला। वह नीले कलर की जींस और काले कलर की शर्ट पहने था। चेहरा जला हुआ था। घटनास्थल पर घास भी जली थी। ग्रामीणोें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो कनपटी के पास हुए छेद से खून निकल रहा था। पुलिस का अनुमान है कि कनपटी से सटाकर गोली मारने के बाद शव यहां फेंका गया और पेट्रोल डालकर चेहरा जला दिया। पुलिस ने मौके पर पेट्रोल की एक खाली बोतल भी बरामद की है। थानाध्यक्ष देव प्रकाश रावत ने मौके जुटे ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें