फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 15 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
भरथना रोड के पास बाग में पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव लटका मिला। मंगलवार सुबह वहां से गुजरे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा बकेवर में हाईवे से करीब आधा किमी दूर सती मंदिर के पास अजीज के बाग में आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला।

मृतक की उम्र लगभग (32) वर्ष है। सोमवार सुबह वहां से गुजरे लोगों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कस्बा इंचार्ज कुशल पाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक काही रंग की पैंट और नीले रंग की शर्ट पहने था। शव सफेद रंग के गमछे से लटका था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया की मृतक के दाहिने हाथ पर बबलू लिखा है। उन्होंने मृतक के नशा करने की आशंका जताई है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें