फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए चार लुटेेरे डेढ़ लाख बरामद

Wed, 15 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
डकैती
विज्ञापन
 सोनभद्र के साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में लूट, राहजनी और छिनैती करने वाले अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को मध्यप्रदेश की बैढ़न और शहडोल पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश दस हजार का इनामी है। पूछताछ में दोनों ने अनपरा और बैढ़न में हाल के दिनों में हुई लूट, छिनैती की बात कबूली है। पुलिस ने सप्ताह भर पूर्व बैढ़न में हुई पांच लाख की लूट में से डेढ़ लाख रुपये, तीन बाइक कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन


गत दो जून को अनपरा में तीस हजार और तीन जून को बैढ़न में पांच लाख रुपये बदमाशों ने उड़ा दिए थे। छानबीन के दौरान बैढ़न कोतवाली प्रभारी एपी गोस्वामी ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरोह के प्रमुख सदस्य विजय कंजर, दुबराज कंजर, दुर्गा जोगी निवासी खमरौंध, शहडोल सहित तीन आरोपी को सूचना पर बैढ़न के सासन इलाके के एक आवास से पकड़ लिया। मिली जानकारी के आधार पर, शहडोल पुलिस ने भी गिरोह से जुड़े राजू गर्रा निवासी शहडोल को दबोच लिया।

राजू पर शहडोल पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों ने पूछताछ में बैढ़न में कारोबारी नारायणदास जायसवाल के मुनीम से पिछले दिनों पांच लाख, इससे पूर्व बैढ़न न्यायालय के पास से चार लाख और छह माह पूर्व एसबीआई बैंक के पास से दस लाख लूटने और अनपरा में गत दो मई को 2.90 लाख और दो जून  को तीस हजार उड़ाने की बात स्वीकार की। सोमवार की रात अनपरा एसओ देवप्रकाश यादव आदि बैढ़न पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। उधर, सिंगरौली एसपी रूडोल्फ अल्वारेस ने शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें