फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 40 लाख रुपये की शराब, दो गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2017 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब में पकड़े गए दोनों आरोपी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जसवंतनगर।  थाना क्षेत्र के मलाजनी के पास एक ढाबे से पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा है। जिसमें विदेशी शराब की लगभग 500 पेटी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी शराब की बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई गई है। इटावा जिले के बड़े लोगों के इसमें लिप्त होनें की आशंका है। ट्रक को छुड़ाने के लिए उनके फोन आए ते। पुलिस उनका पता लगा रही है।  पकड़ा गया ट्रक चंडीगढ़ से कानपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


  पुलिस के मुताबिक पीबी-11-सीजे 2934 नंबर का ट्रक चंडीगढ़ से 25 दिसंबर को शराब की पेटियां लेकर चला था।  इस शराब को पंजाब प्रांत में भी बेचा जाना था। लेकिन शराब तस्करों की मिलीभगत से यह ट्रक यहां तक आ गया।  मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक मलाजनी के पास दुर्गा होटल के पास खड़ा है।  पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक समेत दो लोगों को  पकड़ लिया। ड्राइवर काफी समय पुलिस को ट्रक में चावल भरे होने की बात कह गुमराह करता रहा।

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने ट्रक का तिरपाल हटाकर देखा तो उसमेें शराब के पेटियां भरी थीं। ट्रक को लेकर जसवंतनगर थाने आए।  इस घटना की जानकारी एसएसपी  वैभव कृष्ण को दी।  वे भी मौके पर आ गए। पेटियों को गिनती कराकर रखवाया गया। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम हरप्रीत  निवासी ग्राम दंडीबिंद सरायभात खां जिला अमृतसर पंजाब तथा दूसरा जगदेव सिंह निवासी लदुबाला थाना लदुबाला जिला फजलका पंजाब बताए हैं।
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक जीबाराम ने बताया कि ट्रक में कुल 480 पेटियां निकली हैं। जिसमें रॉयल स्टेग, रॉयल चैलेंज, रॉकस्टार जैसे ब्रांड की थी। जिसमें एक-एक पेटी की बाजारमें कीमत सात हजार रुपये से ज्यादा है।  यह ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। इस ट्रक में दूसरे ट्रक का नंबर डालकर शराब की तस्करी की जा रही है। ट्रक को सीज कर दिया गया है।  बताया कि शराब तस्करों के तार जिले के बड़े लोगों से जुडे़ हैं।  जिनकी देखरेख में तस्करी करते हैं।  इनके मालिक आगरा तथा राजस्थान के बताये गए हैं। पुलिस ने दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें