फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगा दी जान

Wed, 02 Aug 2017 11:39 PM IST
इटावा
विज्ञापन
सवंतनगर थाना में पहुंचे महिला के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम भावलपुर में बुधवार तड़के अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  विजय बहादुर पुत्र बल्देव प्रसाद कोरी निवासी गोपालपुर अछल्दा की पुत्री सूरजमुखी की शादी 25 वर्ष पूर्व गांव भावलपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र दिवारीलाल कोरी के साथ हुई थी। सूरजमुखी के दो लड़के तथा 5 लड़कियां हैं। तीन लड़कियों की शादी भी हो चुकी है। बुधवार तड़के सूरजमुखी का शव फांसी पर लटका मिला। ससुराल वालों ने किसी को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर दोपहर बाद जब सूरजमुखी के परिजन गांव पहुंचे तो उसका शव न मिलने पर भड़क गए। देर शाम वह थाने पहुंचे। उन्होंने सूरजमुखी की हत्या का आरोप पति पर लगा मामला दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि सुरेद्र सिंह के गांव के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। जिसके कारण सूरजमुखी की हत्या कर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें