फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

Mon, 16 Jul 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला अती के पास बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई जबकि पुत्र घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


 क्षेत्र के गांव नगला ठकुरी निवासी विनोद कुमार पुत्र रती राम बीमार मां लक्ष्मी देवी को दवा दिलाने के लिए बाइक से इटावा आया था। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह घर आ रहा था। तभी नगला रती के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मां बेटा सड़क पर जा गिरे।

लक्ष्मी के सिर में गंभीर चोट लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौका पाकर भाग जाने में सफल रहा। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां, बेटे को लेकर सीएचसी पहुंची। डाक्टरों ने लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें