चौबिया पुलिस की गिरफ्त में नगला धौकल में हुई हत्या के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला धौकल में दो दिन पूर्व हुए हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ चौबिया विनोद कुमार यादव ने बताया कि दुर्वेश कुमार उर्फ सिंधी की दो दिन पूर्व होली के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी दीपचंद उर्फ दीपकुमार पुत्र मेहरबान सिंह व ऋषिकुमार पुत्र जाहर सिंह निवासी नगला धोकन घटना के बाद से फरार थे। बुधवार को गांव के बाहर भागने की फिराक में खडे़ थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।