फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती, युवती की मौत, युवक गंभीर

Sat, 20 Jun 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गांधीनगर मोहल्ला के सामने शनिवार की शाम को युवक-युवती तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से युवती की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना के पीछे तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पुलिस दोनों को प्रेमी युगल मानकर चल रही है।

जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटर सिग्नल के पास गांधीनगर मोहल्ला के सामने शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास युवक-युवती ने तेज रफ्तार ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से युवती का शरीर दो हिस्सों में बट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर जीआरपी और इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल जीआरपी का होने के कारण पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

तलाशी में युवक के पास से बस का टिकट बरामद हुआ है, जिस पर रजनीश लिखा है। टिकट 15 जून का जयपुर से इटावा तक का था। युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। दोनों के पास से पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो सकती। पुलिस रेलवे लाइन किनारे दोनों के मोबाइल फोन खोज रही थी।

पुलिस का अनुमान है कि दोनों प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों रेलवे लाइन किनारे काफी देर से बैठे बातचीत कर रहे थे।

इसी बीच लप लाइन पर जैसे ही ट्रेन आई तो दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के सामने कूद पड़े। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी यशपाल सिंह यादव ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


हुलिया
युवती नारंगी रंग की पजामी तथा काले रंग का सूट पहने थी वहीं युवक नीले रंग की जींस तथा हल्का सुआपंखी रंग की शर्ट पहने हुए है। उम्र करीब 20 वर्ष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें