फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनाने वाला केमिकल पकड़ा

Sat, 20 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर में गांव जालिमगढ़ी के पास से पुलिस टीम ने छापा मारकर नकली शराब शराब बनाने वाला केमिकल बरामद किया। कारोबार से जुड़े लोग टैंकर और बोलेरो छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। बरामद केमिकल की कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।  शनिवार तड़के करीब दो बजे पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि जालिमगढ़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक टैंकर से अवैध शराब उतारी जा रही है।

इस पर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव ने वहां छापा मारा। पुलिस की जीप को देखकर शराब तस्कर टैंकर और बोलेरो कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहां पर सात खाली केन तथा 30-30 लीटर की भरी 20 केन, कुछ केन बोलेरो से पुलिस ने बरामद कीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टैंकर में आठ हजार रुपये कीमत का बीस हजार लीटर एल्कोहल स्प्रिट केमिकल था। इस केमिकल से हर ब्रांड की बड़ी तादात में अवैध शराब बनाई जा सकती है। पकड़ी गई बोलेरो पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा है। तलाशी में पुलिस ने टैंकर के दस्तावेज बरामद किए।

इस पर पुलिस को पता चला कि एल्कोहल स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड जिला झंझर हरियाणा से बीस हजार लीटर केमिकल से कलकत्ता भेजा गया था। पुलिस का मानना है कि टैंकर के ड्राइवर ने शराब तस्करों की साठगांठ से यह खेल खेला है।


इलाकाई लोगों ने पुलिस को बताया कि एक महीने में तीसरी बार केमिकल यहां उतारा जा रहा था। इसकी बरामदगी से स्पष्ट हो गया है कि आसपास कहीं न कहीं अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा है।

प्रभारी एसएसपी सर्वानंद यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस टैंकर के साथ ही बोलेरो के मालिक की तलाश में लगी है। जल्द ही इस पूरे मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

सपा के झंडे बना रहे ढाल
सीएम के घर में शराब तस्करों और हाइवे लुटेरों ने सपा के झंडे को अपनी ढाल बना रखा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने लग्जरी गाड़ियों पर सपा का झंडा और हूटर लगाने वालो की जांच कराए जाने की बात कई बार कही है, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।

परिणामस्वरूप गैर कानूनी काम करने वालों ने सपा के झंडे को ही अपना सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बना लिया है। पुलिस की जद में आने के बाद ऐसे अपराधियों की पोल तो खुलने के साथ सपा की बदनामी भी हो रही है।  

लहन, कच्ची शराब छापे में बरामद
भरथना (इटावा)। आबकारी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के दो मोहल्लों में छापामार कर कच्ची शराब बनाने के उपकरण व लहन बरामद की है। टीम ने लहन को नष्ट कराकर सामान को जब्त कर लिया। छापा पड़ने के दौरान धंधे में लगे लोग मौके से भाग गए।

आबकारी प्रभारी राजेंद्र कुमार व भरथना थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव की संयुक्त टीम ने  मोहल्ला गिहारनगर में शनिवार दोपहर छापा मारा। टीम के सदस्यों ने एक घर में अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब पकड़ी।  टीम को यहां बड़ी मात्रा में शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली लहन मिली।

लहन को टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके बाद टीम ने मुहल्ला महावीरनगर में छापा मारा गया। जहां पर टीम को एक घर में अवैध रूप से कच्ची शराब बनते मिली। छापामारी के दौरान अवैध कारोबार में शामिल लोग फरार हो गए। आबकारी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि फरार लोगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें