फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे बनाते तीन लोगों को पकड़ा

Mon, 28 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बरामद असलहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकेवर पुलिस ने क्षेत्र के गांव रजपुरा में छापा मारकर तीन लोगों को असलहा बनाते गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा और असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक साल से असलहे बना रहे हैं। दो हजार रुपये में तमंचा बेचते थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में एएसपी राम किशन यादव ने पत्रकारों को बताया कि एसओ बकेवर भोलू सिंह भाटी फोर्स के साथ गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि गांव रजपुरा में कुछ लोग अवैध रूप से असलहों का निर्माण कर रहे हैं। इस पर उन्हाेंने वहां छापा मारा। पुलिस ने मकान मालिक जगवीर सिंह पुत्र हनुमंत सिंह को घर पर असलहा बनाते पकड़ लिया। वहीं से हाकिम सिंह पुत्र बाबूराम निवासी बरयूपुर औरैया और शिव प्रसाद पुत्र झरगद निवासी इंद्रावखी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से चार तमंचे 315 बोर, एक पिस्टल, पांच अधबने तमंचे, पाइप, 16 स्प्रिंग और असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में जगवीर सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र के लोगों को ही असलहे बेचता था। आरोपियों को पकड़ने में एसआई सुनील गौतम और अलाउद्दीन अंसारी का भी योगदान रहा। उन्होंने पुलिस पार्टी को पांच हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें