इकदिल थाना क्षेत्र के गांव सराय जलाल में चोरों ने एक महिला के घर में घुसकर जेवर व नकदी पार दी। मां व उनकी बेटी बाहरी कमरे में सोती रही, लेकिन उन्हें चोरों की भनक नही लग सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
क्षेत्र के गांव सरीय जलाल निवासी वेवा सकीना बेगम पत्नी स्व. रिजवी अहमद गुरुवार की रात को अपनी पुत्री फातिमा के साथ अपने मकान के बाहरी कमरे में सो रही थी। तभी रात के समय छत के रास्ते से चोर उसके घर में घुस आए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर व सामान चुरा ले गए। कमरे में सो रही मां बेटी को इसकी भनक नही लग सकी। जब वह सोकर उठी तो बक्से का ताला टूटा देख दंग रहे गई। सकीना ने बताया कि उसकी पुत्री की सगाई तय हुई थी। उसमें उसके ससुरालीजन एक सोने का हार कपड़ा व दो अंगूठी के अलावा कपडे़ व सामान दे गए थे। उसे चोर चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की घटना की तहरीर दे दी गई है।