फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगला काट स्टेट बैंक में घुसे चोर

Tue, 27 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की ददोरा गांव में स्थित शाखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने सोमवार रात इकदिल थाना क्षेत्र के ईश्वरीपुरा चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक की ददोरा शाखा में चोरी का प्रयास किया। चोर, जंगला काटकर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए, पर इसे खोल नहीं सके। तिजोरी में 18 लाख रुपये थे। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे एसएसपी शिवहरी मीना ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर फोटोग्राफी कराई, फिंगर प्रिंट लिए, पर चोरों का सुराग नहीं मिला। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया है।
विज्ञापन

बैंक की यह शाखा शोभानाथ राजपूत के मकान में है। बैंक के बगल में आदर्श इंटर कालेज है। सोमवार शाम शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार बैंक बंद कर घर चले गए। रात के समय बाउंड्री फांदकर कालेज में घुसे चोरों ने मैदान की ओर लगे बैंक के जंगले को काटा और अंदर प्रवेश कर स्ट्रांग रूम खोलने का प्रयास किया, पर खोल नहीं सके। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर के तारों को भी काट दिया। आसपास के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी।
सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे तो जंगला टूटा देख इकदिल थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ हरी शंकर मिश्रा की सूचना पर एसएसपी शिव हरी मीना, एएसपी राम किशन यादव, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर  मौके पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार से जानकारी पाकर मुख्य प्रबंधक आशीष कुमार गुप्ता व उप प्रबंधक प्रतिमा शंकर दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि बैंक का कैश व सामान सुरक्षित है। क्राइम ब्रांच के साथ ही इकदिल थाना पुलिस को भी चोरों की खोजबीन में लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें