दंपति के साथ हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव राम नगर में सोमवार की रात चोर एक घर में घुस गए। गृह स्वामी को चोरों की भनक लग गई तो उसने पत्नी के साथ मिलकर एक चोर को दबोच लिया। चोर ने पकड़े जाने पर महिला का सिर दीवार में दे मारा। जिससे वह घायल हो गई। इसी बीच चोर मौका पार भाग जाने में सफल रहा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
गांव राम नगर निवासी महेश चंद्र अपने घर पर सो रहे थे। रात के समय चोर चोरी की नियत से उनके घर में घर में घुस गए। महेश चंद्र को चोरों की भनक लग गई और उन्होंने एक चोर को दबोच लिया। इसी बीच उनकी पत्नी श्यामवती भी आ गई। उन्होंने भी चोर को पकड़ लिया। चोर नें मौका पाकर श्यामवती का सिर दीवार में दे मारा जिससे उनका सिर फट गया। इसी बीच चोर मौका पाकर भाग जाने में सफल रहा।