फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में चोरी

Wed, 22 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चोरी - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खेड़ा हेलू में चोरों ने मंगलवार रात दो घरों में नकब लगाकर जेवर और नगदी सहित करीब तीन लाख का माल चुरा लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खेड़ा हेलू में मंगलवार रात चोरों ने महावीर पुत्र मंशा राम के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने उनके मकान के पिछवाडे़ नकब लगाई और घर में घुस गए। कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर व नगदी चुरा ली। दूसरे कमरे में सो रहे महावीर व उसके परिजनों को चोरों की भनक नहीं लगी। चोर उनके घर से चार अंगूठी, जंजीर, मटर माला, मंगलसूत्र, पायलें, कपडे़, बर्तन के अलावा 25 हजार नगद चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले विश्राम सिंह पुत्र सालिगराम के मकान को निशाना बनाया। यहां भी चोर नकब लगाकर घुसे। झुमकी, बेसर, दो अंगूठी, जंजीर, करधनी, गुच्छा मोबाइल के अलावा बीस हजार रुपये नगद चुरा लिए। बुधवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो कमरों के दरवाजे बंद मिले। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें