फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद महाविद्यालय में लाखों की चोरी

Sun, 06 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर के कारगिल शहीद महाविद्यालय में टूटी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कारगिल शहीद महाविद्यालय में शनिवार रात चोरों ने नगदी और कंप्यूटर समेत लाखों का माल चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर नहर पुल के समीप कचौरा रोड स्थित शहीद कारगिल महाविद्यालय परिसर में शनिवार रात घुसे चोरों ने मुख्य कार्यालय, अध्यापक और कंप्यूटर कक्षों के ताले तोड़ दिए। अलमारियों में रखी दो लाख की नगदी समेटी। जरूरी कागजात, स्टेशनरी, 6 कंप्यूटर, साउंड सिस्टम, चालीस हजार के प्रोजेक्टर समेत अन्य माल ले गए। शिवमंदिर के पुजारी विद्यालय परिसर में ही रहते हैं। रविवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक बाबूराम मिश्रा को घटना से अवगत कराया। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें